कटकमदाग: सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं की नज़र पड़ते ही विभाग सक्रिय, बोर्ड लगाकर खरीद-बिक्री पर लगाई रोक
कटकमदाग प्रखंड में भूमाफियाओं का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि ये लोग सरकारी जमीन की खरीद बिक्री करने के लिए उतावला है । यही कारण है कि बुधवार को दोपहर दो बजे पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कटककमदाग प्रखंड के ढेंगुरा गांव में बोर्ड लगाकर वन भूमि क्षेत्र की जमीन का खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है