कटकमदाग: लगातार बारिश से नावाडीह शिव मंदिर जाने का रास्ता बाधित
लगातार हो रहे बारिश के कारण नावाडीह शिव मंदिर जाने का रास्ता पुरी तरह से बाधित हो गया है । रास्ता में नली नहीं होने के कारण गांव का सारा पानी उसी रास्ता में जमा हो गया है । जिसके कारण उस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को ठेहुना भर पानी में डुब कर आना पड़ रहा है । रास्ता में जलजमाव होने के कारण गुरुवार को एग्यारह बजे अमरनाथ ओझा के घर में पुरा पानी घुस गया