पथरिया: पथरिया मे सेफ क्लिक अभियान का हुआ शुभारंभ: SDOP प्रिया सिंधी ने महिलाओं व आशा कार्यकर्ताओ को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
Patharia, Damoh | Jun 24, 2026 पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार शाम एसडीओपी प्रिया सिंधी ने थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी की मौजूदगी में सेफ क्लिक अभियान का शुभारंभ किया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में 24 जून से 8 जुलाई तक चलने वाले अभियान में महिलाओं व आशा कार्यकर्ताओं को फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक से बचने और बैंक जानकारी साझा नहीं करने कहा।