ब्यावरा: ब्यावरा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर पालिका का घेराव
Biaora, Rajgarh | Apr 10, 2026 ब्यावरा शहर में नगर पालिका में बढ़ते भ्रष्टाचार और शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को शाम 7:00 बजे करीब जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ब्यावरा नगर पालिका का घेराव कर ब्यावरा एसडीएम गोविंद दुबे को ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व शहर के पीपल चौराहे पर धरना प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची उपस्थित रहे।