बेरमो: ढोरी में CISF टीम ने अवैध कोयले के खिलाफ छापेमारी कर 3.8 टन कोयला जब्त किया
Bermo, Bokaro | Apr 26, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के ढोरी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर CISF ने बड़ा प्रहार किया है।रविवार समय लगभग साढ़े बारह बजे मिली जानकारी में बताया गया की सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन गश्ती अभियान के तहत QRT और आसूचना टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 3.8 टन अवैध कोयला जब्त किया।