थाना कबरई क्षेत्र के छानी कलां गांव में एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कल्लू की तहरीर के अनुसार उसका भतीजा ब्रिजपाल शराब के नशे में घर आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने डंडे से सिर पर वार किया और गाल में काट लिया, जिससे आंख, सिर और गाल में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।