गिरिडीह: गादीश्रीरामपुर में पारिवारिक विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मुफासिल थाना क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों को गोतीया लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।सभी घायलों का इलाज रविवार को 12 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि शाबीदा खातून का इसके पति मोहम्मद सलीम से झगड़ा हो रहा था। इसी बीच शाबीदा खातून की मां कुलसुम खातून इसके घर आई हुई थी।