जलालाबाद: गांव उमरपुर तालुका पेहना के ग्रामीणों ने तहसील जलालाबाद पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन, मुख्य गली बनी तालाब का उठाया मुद्दा
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव उमरपुर तालुका पेहना के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की और ग्राम प्रधान पर लापरवाही विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने गली में नाली व कारंजा बिछाए जाने की मांग की है।