जलालाबाद: थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास, महिला ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के दियुरा इलाके के गांव की महिला ने आज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया उसका पति परिवार के भरण पोषण के लिए मुरादाबाद में लोडिंग अनलोडिंग का काम करता है। बीती रात उसका देवर रात के 3:00 बजे उसके घर में घुस आया.उसने दुष्कर्म का प्रयास किया और छेड़छाड़ की।