गढ़वा: पलामू-गढ़वा में बंद रेलवे क्रॉसिंग से बढ़ीं मुश्किलें, सांसद विष्णुदयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज
Garhwa, Garhwa | Apr 2, 2026 पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान एक अहम मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि पलामू संसदीय क्षेत्र में कई रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दिए जाने से गांव दो हिस्सों में बंट गए हैं। इस वजह से लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की आवाजाही और ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर इसका सीधा असर पड़