जबलपुर: वार्ड-70 के लोग अंधेरे में जीने को मजबूर, तीन महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
जबलपुर रांझी क्षेत्र के लाला लाजपत राय वार्ड क्रमांक-70 में तीन महीने से स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोग परेशान हैं। अंधेरे के चलते रात में लूट-चोरी का डर और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जबलपुर ने आज मंगलवार को 12 बजे नगर निगम जोन-10 के संभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।