झिलाय रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे निवाई उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों द्वारा मिल रही शिकायत को लेकर आज उपखंड अधिकारी ने खाद बीज की दुकानों पर स्टाक रजिस्टर को जांच की। खाद को लेकर उपखंड अधिकारी ने व्यापारीयों को कहा खाद उपलब्ध होते ही वितरण करे।