पीपलदा: नहरी पानी के लिए बनाई ड्रेनों की सफाई न होने से इटावा में बारिश का पानी खेतों में भरा, संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Pipalda, Kota | Aug 6, 2024 इटावा क्षेत्र में नहरी पानी के लिए बनाई गई ड्रेनों की सफाई नहीं होने से बरसात का पानी खेतो में भर गया।जिसके चलते सैकड़ो बीघा फसले गलने की कगार पर है। इसको लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देकर इन ड्रेनों की सफाई की मांग की है। जिले के इटावा क्षेत्र के बाड़ोली कजलिया अयानी बुढादीत क्षेत्र में नहरों की ड्रेनों की सफाई नही हुई है।