प्रतापपुर: महानवमी पर शक्तिपीठ मंदिर में हवन-पूजन, पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर प्रतापपुर स्थित शक्तिपीठ मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।