भीलवाड़ा। दरीबा, समोडी, पांसल सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने जिंदल शॉ लिमिटेड के खिलाफ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध डम्पिंग रोकने, केचमेंट एरिया को मुक्त कराने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 16 मार्च 2026 तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे गेट नंबर 6 के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।