उज्जैन: स्वर्गीय सुशीला नागर को उज्जैन पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई, परिजनों ने मानव कल्याण के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को किया देहदान
उज्जैन में मानव सेवा और समाज कल्याण की मिसाल पेश करने वाली स्वर्गीय सुशीला नागर को मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार उज्जैन पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर उनके परिजनों ने समाज हित और मानव कल्याण की भावना से उनका पार्थिव शरीर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को देहदान किया, जिसमें मुस्कान ग्रुप के सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पुनीत पहल से मेडिकल के विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना और अंगों की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अध्ययन करने में मदद मिलेगी, जिससे चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।
#UjjainNews #BodyDonation #GuardOfHonour #Humanity #MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Nov 17, 2026