बांका: करहरिया गांव में शराब के नशे में उपद्रव मचा रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Apr 4, 2026 करहरिया गांव में शराब के नशे में धुत होकर युवक बजरंगी प्रसाद सिंह उपद्रव मचा रहा था। सूचना पर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और नशे की हालत में युवक को पकड़ लिया। थाना के पुलिस पदाधिकारी ने शनिवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे बताया कि पकड़े गए युवक को ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष बांका भेज दिया गया।