सावन के दूसरे सोमवार को गोसाईं टोला महादेव मंदिर में हुआ बाबा भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार
मिर्जापुर। सावन माह के दूसरे सोमवार को नगर के गोसाईं टोला स्थित महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
श्रृंगारिया शुभम सोनी द्वारा बाबा भोलेनाथ का अर्धनारीश्वर स्वरूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया। दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने बाबा का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।
सावन के पावन सोमवार पर मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।