बलौदाबाज़ार: जिले के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी रायपुर पहुंचे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर से की सौजन्य मुलाकात
रायपुर स्थित निज निवास में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल से भाजपा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान जिला अध्यक्ष चरणदास तेरहवंश, महेश जांगड़े, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश निराला, मनोज आदिल, राजकुमार बंजारे, महामंत्री गोविंद घृतलहरे एवं माखन लाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।