मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे नगर पालिका परिषद इटारसी कार्यालय में जल विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा एवं जल सभापति गीता देवेन्द पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान शहर की संपूर्ण जल व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता तथा न्यास कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में आ रही गंदे पानी की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करे।