मड़ियाहू: अपना दल (एस) ने मनाई राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती
जौनपुर के अपना दल (एस) के जिला कार्यालय मछलीशहर में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी ने शाहूजी महाराज को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने दलितों, पिछड़ों और वंचित वर