देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत पहुंचे दून अस्पताल, इस्कॉन रसोई का किया शुभारंभ
मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दून अस्पताल देहरादून में इस्कॉन की रसोई का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया की सरकारी स्तर पर मरीज को तो थाली मिलती है। लेकिन उनके तीमारदार छूट जाते हैं। लेकिन अब दून अस्पताल में इस्कॉन द्वारा निशुल्क भोजन मिला करेगा।