देहरादून: दून अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने हल्द्वानी हिंसा को लेकर कहा, वहां हर प्रकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं उपलब्ध है
दून अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हल्द्वानी हिंसा के बाद वहां हर प्रकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई है। हल्द्वानी का मेडिकल कॉलेज, उप जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में करीब 300 से अधिक लोगों को एडमिट कराया गया था। अब सभी स्वस्थ्य हैं।