देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बैंक से धोखाधड़ी कर गबन करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मंगलवार शाम 4:15 बजे पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बैंक से धोखाधड़ी कर गबन करने वाले गिरोह के एक और सदस्य गौरव कुमार पुत्र विनोद प्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा पटेलनगर की रिसाइक्लर मशीन से ₹49,88,400 चोरी करके गबन कर लिए थे।