हरिहरगंज: हरिहरगंज में दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत, वनस्पती व कटैया मोड़ पर बाइक टकराने से तीन गंभीर
हरिहरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पहली दुर्घटना वनस्पती मोड़ के समीप हुई, जहां अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खेत में उतरकर पेड़ से टकरा गयी। वहीं, दूसरी घटना कटैया मोड़ के पास एनएच-139 पर हुई, जहां बाइक सवार दो युवक एक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गये।