बक्सर: लोकसभा चुनाव को लेकर बक्सर के कलेक्ट्रेट रोड पर चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा के प्रवेश पर लगी रोक
Buxar, Buxar | May 7, 2024 जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन शुरू हो गया है। इसको लेकर बक्सर कलेक्टरेट रोड की ओर जाने वाले मुख्य सड़कों पर ड्रॉप गेट बना दिए गए हैं। वहीं अंबेडकर चौक से होकर कलेक्ट्रेट रोड होते हुए प्रत्याशी नामांकन करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंच रहे हैं। अंबेडकर चौक पर ही पुलिस द्वारा सभी 4 पहिया वाहनों व ई रिक्शों को रोक दिया गया है।