बक्सर: लोकसभा चुनाव को लेकर बक्सर में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन हुआ शुरू
Buxar, Buxar | May 7, 2024 मंगलवार को जिले में लोकसभा चुनाव का आगाज पुरी तरह से हो गया। क्योंकि कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याशियों का नामांकन भी शुरू हो गया। सबसे पहला नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार आनंद मिश्रा के द्वारा किया गया। मुख्य गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, पुलिस कर्मियों तथा मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। मुख्य गेट से कुछ कदम दूरी पर हीं प्रत्याशी के वाहन को रोक दिया गया।