बलिया: हत्या के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Ballia, Ballia | May 5, 2026 हत्या के एक मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने एक आरोपी को मंगलवार की दोपहर दो बजे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही एक लाख रूपए के अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी का नाम बलजीत सिंह उर्फ अजय सिंह पुत्र नागेश्वर सिंह है।