हेरहंज: विहिप की बैठक में कमिटी का विस्तार: यदुनन्दन प्रसाद सत्संग प्रमुख, शकुंतला देवी मातृ शक्ति प्रमुख बनीं
हेरहंज मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विश्व हिन्दू परिषद की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री संजय तिवारी एवं विशेष संपर्क पदाधिकारी मनमोहन चंद्रवंशी जी रहे, विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष श्यामलाल गोस्वामी के द्वारा प्रखंड समिति का विस्तार किया गया।