बेंगाबाद: दुर्गापुर में मवेशी चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, दो फरार, पुलिस जांच में जुटी
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में ग्रामीणों ने मवेशी चोरी के आरोप में तीन युवकों को खदेड़ा जिसमें से दो लोग भाग गए और एक को ग्रामीणों में पकड़ लिया। सोमवार को 3 बजे ग्रामीणों ने आरोपी को बेंगाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों युवक मवेशी चोरी की फिराक में थे।