सबलगढ़: बेरखेड़ा के मजरा टोला छापर से चोरी हुईं 5 भैंसें बरामद, पुलिस को मिली सफलता
सबलगढ़ के ग्राम बेरखेड़ा के मजरा टोला छापर निवासी पदम सिंह यादव के बाड़े से बीती रात चोरी हुई 5 भैंसों के मामले में रामपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सघन खोजबीन कर सभी भैंसों को बरामद कर लिया है पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है