निवाड़ी: निवाड़ी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण की पदयात्रा का स्वागत, विधायक अनिल जैन और पृथ्वीपुर विधायक ने किया अभिनंदन
Niwari, Niwari | Nov 27, 2024 बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बुधवार को शाम 5:00 के लगभग सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आज 7 वे दिन निवाड़ी पहुंची जहां पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन एवं पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने अपने समर्थकों के साथ महाराज की अगुवानी की और उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया। तो वहीं उक्त यात्रा आज रात्रि निवाड़ी के राष्ट्रीय एरिया में विश्राम करेगी।