निवाड़ी: बरौली की महिला सरपंच ने जनसुनवाई में पटवारी पर सेवा शुल्क मांगने का आरोप लगाया, कलेक्टर से की शिकायत
Niwari, Niwari | Nov 27, 2024 निवाड़ी जिले के ग्राम पंचायत की बमरौली ग्राम पंचायत की महिला सरपंच ने पटवारी पर कार्य के एवज में सेवा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।महिला ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा के तहत अधूरे पड़े कर को पूर्ण करने के लिए पटवारी प्रतिवेदन की जनपद पंचायत के द्वारा मांग की गई थी।जिस पर महिला ने पटवारी से संपर्क किया उनके द्वारा सेवा शुल्क की मांग की गई।