सिंगरौली: गढहरा गांव के मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
मंगलवार की रात 8 से 9 बजे के बीच गढहरा गांव के मुख्य मार्ग पर बरगवां की ओर से तेज रफ्तार आ रहे हाईवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी है जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही एक अन्य युवक पीछे बैठा था जो बाल बाल बच गया है।