सिंगरौली: मिसिरगवां निवासी पीड़ित ने गांव के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर एटीएम से ₹16 लाख निकालने का लगाया आरोप एसपी से की शिकायत
मिसिरगवां गांव से एक व्यक्ति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत की है कि हमें शासन द्वारा 16 लाख रुपए की सहायता राशि मिली थी जिसे गांव के एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर एटीएम से निकाल लिया है जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।