सिंगरौली: पति एवं अन्य लोगों पर पीड़ित महिला ने घर से निकालने का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में की शिकायत
बैढ़न इलाके की एक महिला ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि हमने समूह से पैसा कर्ज लेकर मकान बनाया था जिस पर मेरे पति एवं अन्य लोगों के द्वारा मुझे घर से निकाल दिया गया और कहा जा रहा है कि यह मकान हमने खरीद लिया है।पीड़िता ने बताया कि इस मामले को लेकर हम काफी लंबे समय से परेशान हैं।पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।