छतरपुर नगर: पिता की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से आहत युवती ने कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया
छतरपुर की थाना सिटी कोतवाली में आज 30 मई दोपहर करीब 2:00 बजे एक युवती ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। पीड़िता शमा खातून निवासी गौतम नगर वार्ड क्रमांक 2 सोरा पहाड़िया ने बताया कि उसके पिता पप्पू फ़क़ीर की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। परिजनों ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।