डीग: गर्मी में पानी की चुनौती पर सख्त कलेक्टर ने गांव पान्होरी पहुंचकर खुद जांची जमीनी हकीकत
Deeg, Bharatpur | Apr 18, 2026 भीषण गर्मी के बीच जिले में पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने शनिवार को डीग क्षेत्र के कई गांवों का अचानक दौरा कर पानी की आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की हकीकत जानी।