पटना ग्रामीण: पटना: नाबालिग बच्ची के गायब होने पर DGP विनय कुमार ने कहा, पदाधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की लेकिन थाने में बच्चों के परिजनों को कहा गया कि एक दो महीने में बच्ची ऐस मौज करते हुए मिल जाएगी। इसे लेकर जब बिहार DGP विनय कुमार से सवाल पूछा गया तो शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे उन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।