करछना: यमुनापार क्षेत्र में तेज हवा और बारिश से फसल नुकसान की चिंता सताने लगी किसानों को
यमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा के साथ बे मौसम बरसात होने से किसने की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में ज्यादातर किसान गेहूं की फसल कटाई के बाद मड़ाई का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अचानक बरसात होने से किसानों को फसल नुकसान होने की चिंता बढ़ गई है। बीते कई दिनों से मौसम में उथल-पुथल हो रहा है। जिसकी वजह से किसान मड़ाई का कार्य नहीं कर पा रहे हैं।