उदवंत नगर: ब्रह्मम बाबा के समीप सड़क दुर्घटना में अधेड़ युवक हुआ जख्मी, स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए अस्पताल में कराया भर्ती
उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर स्थित ब्राह्मम बाबा के समीप सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ युवक जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मानवता दिखाते हुए जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा जख्मी का उपचार किया गया है। वही जख्मी के द्वारा बताया गया कि वह काम के लिए आरा आया हुआ था और काम कर घर जा रहा था तब ही हादसा हुआ है।