कुंडम: कुंडम के गौरैया में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, नोटिस देकर किया गया रिहा
कुंडम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए गौरैया गांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहाँ अपने घर के पास ही अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के कब्जे से मौके पर ही 9 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। हालांकि, अपराध में 7 साल से कम की सजा का प्रावध