बरेली: योगी सरकार का गन्ना मास्टरस्ट्रोक: टिश्यू कल्चर और महिला शक्ति से बढ़ेगी पैदावार, किसानों की आय में होगा सुधार
बरेली में गन्ना और चीनी उद्योग को नई रफ्तार देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गन्ना उत्पादन, गुणवत्ता सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर माननीय गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कोर ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में टिश्यू कल्चर के जरिए रोगमुक्त और उन्नत गन्ना बीज