बरेली: बरेली में नेचर–बर्ड फेस्टिवल की धूम, वेटलैंड्स पर उमड़ा जनसैलाब, बच्चों ने देखा प्रवासी पक्षियों का अनोखा संसार
बरेली में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के मौके पर जनपद बरेली में वन विभाग ने नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल–2026 का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम इस वर्ष की थीम “आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव” पर केंद्रित रहा, जिसमें आर्द्रभूमियों के संरक्षण और पक्षी सुरक्षा का संदेश दिया गया। बरेली, फरीदपुर, नवाबगंज, बहेड़ी, आंवला और मीरगंज रेंज के अंतर्गत रजपुर