बरेली: नाले के नाम पर घोटाला? 55 फीट सरकारी ज़मीन पर खेल, क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे पक्के नाले के निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि रूहेलखण्ड नहर खंड की 55 फीट चौड़ी सरकारी ज़मीन—जिसमें 33 फीट एक ओर और 22 फीट दूसरी ओर रोड दर्ज है—को जानबूझकर गलत नाप-जोख दिखाकर बीच में नाला बनाया जा रहा है।