एटा: मोहल्ला अंबेडकर निवासी युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Etah, Etah | May 16, 2026 एटा जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र मौला अंबेडकर नगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक 26 वर्षीय युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए।