पीलीबंगा: मानकथेड़ी गांव के एक घर से सोने के जेवरात, नगदी व जरूरी कागजात चोरी, पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
मानकथेड़ी गांव के एक घर से सोने के जेवरात, नगदी व जरूरी कागजात चोरी कर ले जाने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि अनिल कुमार निवासी मानकथेड़ी ने आरोप लगाया कि अज्ञात आरोपी पारिवारिक के घर से लगभग एक तोला सोने का ओम, रुपए 4000 नगद वजरूरी कागज चोरी कर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी