मुरैना नगर: मुरैना: जैन समाज की रैली, संत सुरक्षा कानून और आर्यिका माताजी हादसे की SIT जांच की मांग
मुरैना में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर कमेटी के नेतृत्व में जैन समाज ने आज शांतिपूर्ण रैली निकालकर पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।समाज ने विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने,संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और आर्यिका माताजी हादसे की SIT जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई