बरेली: स्वास्थ्य सेवा को बूस्ट: लॉन्च हुई एडवांस्ड अल्ट्रासाउंड मशीन, अब मरीजों को मिलेगी सटीक और तेज जांच
बरेली में बीइंग अलाइव चैरिटेबल हॉस्पिटल ने एडवांस्ड अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू कर स्वास्थ्य सेवाओं को नई ताकत दी। वन मंत्री अरुण कुमार ने उद्घाटन किया। इस सुविधा से मरीजों को अब पहले से ज्यादा सटीक, तेज और आधुनिक जांच उपलब्ध होगी, जिससे इलाज में तेजी और गुणवत्ता दोनों बेहतर होंगी।