खलीलाबाद: जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मा० जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरक, अस्पताल, मेस व जेल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। जेल में प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम, साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।